IPL Auction 2023 Date जानिये कौनसा प्लेयर कितने मे बिका

IPL Auction 2023 Date आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का मंच आज कोच्चि में लगेगा। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 405 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। इन 10 टीमों के पास कुल 87 स्लॉट्स खाली हैं, जिसमें से 30 स्लॉट्स विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। आपको बता दें कि 991 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची से सिर्फ 369 प्लेयरों को पहले शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन बाद में फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर 36 अतिरिक्त खिलाड़ियों को बाद में जोड़ा गया।

273 भारतीय खिलाड़ियों की लगेगी बोली

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट के मुताबिक, कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है, जिसमें 273 भारतीय हैं जबकि 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें से 4 खिलाड़ी 4 एसोसिएट नेशन के हैं। इसके अलावा कुल 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे।

कब और कहां देख सकते हैं आईपीएल मिनी ऑक्शन?

आईपीएल मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी के साथ-साथ मोबाइल पर भी आईपीएल मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण होगा। दर्शक मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर जा सकते हैं। ऑक्शन का प्रसारण दोपहर ढाई बजे से होगा, लेकिन एक्सपर्ट का पैनल काफी घंटे पहले ही स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आ जाएगा।

    केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
2.    हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
3.    मयंक अग्रवाल (भारत)- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़) 
4.    अजिंक्य रहाणे (भारत)- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
5.    सैम कुरेन (इंग्लैंड)- 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
6.    ओडिएन स्मिथ (वेस्टइंडीज़) – 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
7.    सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 50 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस 50 लाख)
8.    जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज़)- 5.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स बेस प्राइस (2 करोड़)
9.    कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
10.    बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

11.    निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज़)- 16 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
12.    हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)- 5.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)
13.    फिल सॉल्ट (इंग्लैंड)- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
14.    जयदेव उनादकट (भारत)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 50 लाख)
15.    रिसे टॉप्ली (इंग्लैंड)- 1.90 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 1.90 करोड़)
16.    जाइल रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)- 1.5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस 1.50 करोड़)
17.    ईशांत शर्मा (भारत)- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 50 लाख)
18.    आदिल रशीद (इंग्लैंड)- 2 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 2 करोड़)
19.    मयंक मार्केंडेय (भारत)- 50 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 50 लाख)
20.    शैख रशीद (भारत)- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस 20 लाख) 

21.    विवरांत शर्मा (भारत)- 2.60 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख)
22.    समर्थ व्यास (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख)
23.    सनवीर सिंह (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख)
24.    निशांत सिंधू (भारत)- 60 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस 20 लाख)
25.    एन. जगदीशन (भारत)- 90 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स ( 20 लाख बेस प्राइस)ट
26.    श्रीकर भरत (भारत)- 1.20 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
27.    उपेंद्र यादव (भारत)- 25 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 20 लाख)
28.    यश ठाकुर (भारत)- 45 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (20 लाख बेस प्राइस)
29.    वैभव अरोड़ा (भारत)- 60 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (20 लाख बेस प्राइस)
30.    शिवम मावी (भारत)- 6 करोड़, गुजरात टाइटन्स (40 लाख बेस प्राइस)

31.    मुकेश कुमार (भारत) – 5.50 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 20 लाख)
32.    हिमांशु शर्मा (भारत)- 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 लाख बेस प्राइस)
33.    मनीष पांडे (भारत)- 2.40 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 1 करोड़)
34.    विल जैक्स (इंग्लैंड)- 3.20 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस 1.5 करोड़)
35.    रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज़)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (50 लाख बेस प्राइस)
36.    डेनिएल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)- 75 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 75 लाख)
37.    काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)- 1 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (1 करोड़ बेस प्राइस)
38.    अमित मिश्रा (भारत)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 50 लाख)
39.    पीयूष चावला (भारत)- 50 लाख, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस 50 लाख)
40.    हरप्रीत सिंह भाटिया (भारत)- 40 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस 20 लाख)

41.    मनोज भांडागे (भारत)- 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस 20 लाख)
42.    मयंक डागर (भारत)- 1.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख)
43.   डुआन यानसेन (साउथ अफ्रीका)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस 20 लाख)
44.   प्रेरक मांकड़ (भारत)- 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 20 लाख)
45.   डोनावोन फरेरिया (साउथ अफ्रीका)- 50 लाख, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस 20 लाख)
46.   उरविल पटेल (भारत)- 20 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस 20 लाख)
47.   विष्णु विनोद (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस 20 लाख)
48.   विद्वत कावेरप्पा (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस 20 लाख)
49.   राजन कुमार (भारत)- 70 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 लाख बेस प्राइस)
50.   सुयश शर्मा (भारत)- 20 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (20 लाख बेस प्राइस)

51.   जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)- 4.40 करोड़, गुजरात टाइटन्स (50 लाख बेस प्राइस)
52.   मोहित शर्मा (भारत)- 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (50 लाख बेस प्राइस)
53.   शम्स मुलानी (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (20 लाख बेस प्राइस)
54.   स्वपनिल सिंह (भारत)- 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (20 लाख बेस प्राइस)
55.   डेविड वीज़ (नामीबिया)- 1 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (1 करोड़ बेस प्राइस)
56.  नीतीश रेड्डी (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (20 लाख बेस प्राइस)
57.  अविनाश सिंह (भारत)- 60 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 लाख बेस प्राइस)
58.  कुलवंत खेजरोलिया (भारत)- 20 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (20 लाख बेस प्राइस)
59.  अजय जाधव मंडल (भारत)- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (20 लाख बेस प्राइस)
60.  कुणाल सिंह राठौड़ (भारत)- 20 लाख, राजस्थान रॉयल्स (20 लाख बेस प्राइस)

61.  सोनू यादव (भारत)- 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 लाख बेस प्राइस)
62.  मोहित राठी (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स (20 लाख बेस प्राइस)
63.  निहाल वढेरा (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (20 लाख बेस प्राइस)
64. भगत वर्मा (भारत)- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (20 लाख बेस प्राइस)
65. शिवम सिंह (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स (20 लाख बेस प्राइस)

पहले राउंड में अनसोल्ड रहे ये प्लेयर दूसरे राउंड में बिके

1. राइले रॉसो (साउथ अफ्रीका)- 4.60 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 2 करोड़)
2. लिटन दास (बांग्लादेश)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस 50 लाख)
3. अकील हुसैन (वेस्टइंडीज़)- 1 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (1 करोड़ बेस प्राइस)
4. एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया)- 1.50 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (1.50 करोड़ बेस प्राइस)
5. अनमोलप्रीत सिंह (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख)
6. केएम आसिफ (भारत)- 30 लाख, राजस्थान रॉयल्स (30 लाख बेस प्राइस)
7. मुरुगन अश्विन (भारत)- 20 लाख, राजस्थान रॉयल्स (20 लाख बेस प्राइस)
8. मंदीप सिंह (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (50 लाख बेस प्राइस)
9. आकाश वशिष्ठ (भारत)- 20 लाख, राजस्थान रॉयल्स (20 लाख बेस प्राइस)
10. नवीन उल हक (अफगानिस्तान)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (50 लाख बेस प्राइस)
11. युद्धवीर सिंह (भारत)- 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (20 लाख बेस प्राइस)
12. राघव गोयल (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (20 लाख बेस प्राइस)
13. अब्दुल बासित (भारत)- 20 लाख, राजस्थान रॉयल्स (20 लाख बेस प्राइस)
14. जो रूट (इंग्लैंड) – 1 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस 1 करोड़)
15. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)- 1.50 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस 1.50 करोड़)

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीददार

दिलशान मधुशंका (श्रीलंका)- 50 लाख बेस प्राइस
हिमांशु बिष्ट (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
सुमित वर्मा (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
संजय यादव (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
जी. अजितेश (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
रेहान अहमद (इंग्लैंड)- 50 लाख बेस प्राइस
टॉम कुरेन (इंग्लैंड)- 75 लाख बेस प्राइस
वरुण एरोन (भारत)- 50 लाख बेस प्राइस
प्रियंक पंचाल (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस

संजय रघुनाथ (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
बालू सूर्या (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
जितेंद्र पाल (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
उत्कर्ष सिंह (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
शुभम काप्से (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
त्रिलोक नाग (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
दीपेश नैनवाल (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
शुभांग हेगड़े (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस

Leave a Comment